रामपुर, फरवरी 14 -- पंजाबनगर शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग का 39 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मार्ग का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सहूलियत हो जाएगी। हिन्दुस्तान ने बोले रामपुर के जरिये सात फरवरी के अंक में शिवालयों तक जाने वाली सड़कों की स्थिति का मुद्दा उठाया था। जिसमें पंजाबनगर शिव मंदिर को जाने वाली सड़क का जिक्र भी किया गया। पंजाबनगर शिव मंदिर का मार्ग काफी समय से जर्जर था। जिस कारण मंदिर आने जाने वाले लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को असुविधा होती थी। क्षेत्रीय लोगों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। जिसके बाद विधायक ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। शासन से प्रस्ताव मंजूर ...