कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर, संवाददाता। बादशाहीनाका में थाने से 60 मीटर की दूरी पर लोहा व्यापारी के घर हुई 39 लाख रुपये चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। कुली बाजार निवासी व्यापारी संजय गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर बीती 20 फरवरी को शातिर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब 39 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। घटना के वक्त व्यापारी उर्सला अस्पताल में पत्नी रोशनी का इलाज करा रहे थे। 20 फरवरी को जब वह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर पीड़ित से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये। थाना प्रभारी राहुल कटियार ने बताया कि अभी तक 50 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा च...