लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार तक नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 39 लाइसेंसी हथियारों में से 30 हथियार जमा करा लिए गए हैं, जबकि कुछ हथियार बैंक सुरक्षा में हैं। शेष लाइसेंसधारियों को भी हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक हथियार जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इसके लिए रविवार तक अंतिम अवसर दिया गया है। एसडीएम अजय रजक ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि मतदान और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी की जा सके। ----------- मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा...