सहरसा, अक्टूबर 27 -- सहरसा, नगर संवाददाता छठ आस्था का ऐसा महा पर्व है जिससे कोई अछूता नहीं रहना चाहता है। पर्व को लेकर न सिर्फ पूरे जिले में बल्कि मंडल कारा सहरसा में भी उत्साह चरम पर है। मंडल कारा सहरसा में बंद तीन दर्जन से अधिक बंदी भी छठ पर्व की तैयारी में जुटे हुए हैं। बंदी व्रतियों को जेल प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया करा रहा है। महिला व्रतियों को साड़ी सहित अन्य कपड़ा और पुरुष व्रतियों के लिए भी नये कपड़े उपलब्ध कराया जा रहा है। व्रतियों के लिए सुप, डगरा सहित पूजन सामग्री जेल प्रशासन की ओर से मुहैया कराया जा रहा है। कारा के अंदर बने घाट को संवारा जा रहा है। व्रत को लेकर बंदियों और कारा प्रशासन भी काफी उत्साहित है। इससे पहले भी मंडल कारा में छठ व्रत जेल प्रशासन के सहयोग से मनाया जाता है।काराधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि ...