मुंगेर, जनवरी 30 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर शहीद चौक के समीप गुरुवार की शाम एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआई हारून रसीद, अनिल कुमार सिंह, मो. इरफान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। वाहन जांच के दौरान दोपहिया चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अवैध रूप से बालू लदे कई ट्रैक्टर और हाइवा को भी जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना और यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराना है। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उनस...