बोकारो, जनवरी 8 -- पुलिस मुख्यालय रांची से जारी गाइडलाइन व आदेश का अनुसरण करते हुए जिले के 39 थाना व ओपी के मुंशी बदले गए है। एसपी के कार्यालय से जारी सूची के हिसाब से जिले के 39 थानों व ओपी में जमादार संवर्ग के पुलिस पदाधिकारी को मुंशी के तौर पर पद भार सौंपा गया है। इनमें से अधिकांश थानों व ओपी में साक्षर आरक्षी या आरक्षी लंबे समय से मुंशी का कार्यभार संभाले हुए थे, जिससे पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश का अवहेलना हो रहा था। जिले के एसपी ने अपने आदेश में कहा है कि पदस्थापित पदाधिकारी तत्काल स्थानांतरित थानों ओपी में अपना योगदान देकर मुंशी का कार्यभार संभाले। इसमें किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पदस्थापना के बाद अगर शिकायत मिली कि पदस्थापित पदाधिकारी के स्थान पर कोई और प्रभावशाली है, तो विभागीय कार्रवाई के भागीदार होंगे।

हिंदी ...