हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- भीमताल। जिले में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 39 पदों पर मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुआ। पंचास्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कैलाश बोरा ने कहा कि जिले में सभी ग्राम पंचायतों के कोरम पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा होने के साथ अब सभी ग्राम प्रधान शपथ ले सकेंगे। बता दें कि जिले के 475 ग्राम प्रधानों में से 328 ऐसे थे जो ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा नहीं होने के चलते शपथ नहीं ले पाए थे। हालांकि जिले में अभी भी 210 सदस्य ग्राम पंचायत के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी सभी ग्राम प्रधान शपथ ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.