शामली, फरवरी 16 -- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में संत रामपाल जी महाराज के 39वें बोध दिवस का प्रथम दिन भक्ति, सत्संग और सेवा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शामली सहित राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन नित्यनियम से हुई। इसके पश्चात आयोजित सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के जीवन परिचय तथा बोध दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि 17 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस संतमत के अनुसार आध्यात्मिक जन्मदिन के रूप में विशेष महत्व रखता है और यह दिन भक्तों के लिए आत्मचिंतन व सतभक्ति का संकल्प लेने का अवसर होता है। क्यों मनाया जाता है बोध दिवस बताया गया कि इस वर्ष 17 फरवरी को संत रामपाल जी महाराज का 39वां बोध दिवस...