मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी के गौरवशाली इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया। नगर के हनुमान पड़रा रोड स्थित पीएसी मुख्यालय परिसर में 45वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहजनक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर वाहिनी सेनानायक नैपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर वाहिनी के क्वार्टर गार्द पर भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस और पीएसी बल की उच्च परंपराओं का निर्वहन करते हुए सेनानायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया और वाहिनी की निरंतर प्रगति, सुरक्षा और बल के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जवानों को संबोधित करते हुए वाहिनी के गौरवशाली अतीत को याद किया और भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मसबुल हसन (शिविर...