शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- स्वर्ण जयंती स्टेडियम ओसीएफ में आयोजित दो दिवसीय 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन सोमवार को भव्य और भावनात्मक माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार (राज्यसभा सदस्य) ने खिलाड़ियों के उत्साह, शिक्षकों के समर्पण और ग्रामीण प्रतिभाओं की सराहना करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जिससे पूरे जनपद में खुशी का माहौल बन गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अमन (शाहजहांपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में चक्का फेंक में पीलीभीत के पुष्पेंद्र ने प्रथम और शाहजहांपुर के बच्चों ने क्रमशः दूसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.