आगरा, जनवरी 16 -- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 3828 लाभार्थियों को पहली किस्त मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत जनपद आगरा में 18 जनवरी को धनराशि जारी की जाएगी। परियोजना अधिकारी (डूडा)/ अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 पूरी तरह निःशुल्क योजना है। उन्होंने जनपदवासियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि यदि कोई व्यक्ति या दलाल प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलवाने के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग करता है, तो वह पूरी तरह अवैध है। ऐसी किसी भी स्थिति में नागरिक डूडा विभाग,नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9151999101 भी जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.