वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दिन शुक्रवार को वाराणसी में कुल 3804 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दूसरे दिन शनिवार को भी मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कचहरी में मतदाताओं की संख्या 9892 है। सुबह दस बजे से मतदान के लिए कतार लग गई। शाम तक काफी संख्या में अधिवक्ता कतार में लगे रहे। यह देखकर कई अन्य अधिवक्ता वोट देने नहीं पहुंच सके। मतदान के लिए कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चुनाव अधिकारी अपर जिला जज यजुर्वेद विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान के लिए 100 बूथ बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव में सहायक के रूप मे न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यम सिंघल और अपर जिला जज अलोक कुमार, कोर्ट प्रबंधक अश्वनी आनंद, अरविंद सिंह समेत 100 से अधिक कर्मचारी लगे रहे। उत्तर प्रदेश ...