जमुई, जनवरी 26 -- जमुई। बिहार विस के पूर्व अध्यक्ष सह समाजवादी नेता स्व त्रिपुरारी प्रसाद सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी। इस मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। शहर के कचहरी रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर भी उन्हें नमन किया। इसके उपरांत किउल नदी तट स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह भी पहुंचे और माल्यापर्ण किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरारी बाबू समाजवादी के पुरोधा थे। झाझा विधायक दामोदर रावत ने स्व त्रिपुरारी बाबू को याद करते हुए कहा कि वह सदा अन्याय एवं जुल्म के खिलाफ समाजवादी आंदोलन के द्वारा लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा त्रिपुरारी बाबू के समाजवादी विचारधारा को देखते हुए उनके जयंती को राजकीय समारोह के...