मोतिहारी, दिसम्बर 20 -- चिरैया । थाना क्षेत्र के पटजिलवा गांव में छापेमारी कर चिरैया पुलिस ने 38 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पकड़ा गया तस्कर प्रमोद पासवान है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान वह पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया है। जबकि शराब पीने आए पियक्कड़ खेत के रास्ते भाग गए। पकड़े गए कारोबारी की निशानदेही पर उसके घर से विभिन्न जगहों पर छुपा कर रखे शराब को बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...