प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन परिसर का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार औचक निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों से 38 कर्मचारी बिना बताए नदारद रहे, जबकि 24 आकस्मिक अवकाश पर थे। डीएम ने बिना बताए गायब रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इस दौरान विभागों के निरीक्षण में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका के मिलान में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के दो कर्मचारी, कृषि रक्षा विभाग के पांच, सहकारिता विभाग के तीन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तीन, लघु सिंचाई विभाग के दो, प्रोबेशन विभाग के दो, यूपीनेडा के एक, कौशल विकास विभाग के नौ, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के एक, समाज कल्याण विभाग के एक, एनआरएलएम के एक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक, ...