धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता इसी सप्ताह कोयला मंत्रालय ने कैप्टिव एवं कॉमर्शियल कोयला खदानों से कोयला उत्पादन की समीक्षा की। इसमें खासकर पावर कंपनियों, जिन्हें बिजली उत्पादन के लिए कोल ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, उन्हें कोयला उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया गया। झारखंड स्थित कई कंपनियां भी बैठक में शामिल हुईं, जिन्हें कोल ब्लॉक आवंटित किया गया है। कुल 38 कोल ब्लॉक पावर सेक्टर को बिजली उत्पादन के लिए दिए गए हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि जब इन कोल ब्लॉक पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएंगे तो कई पावर प्लांट कोयले को लेकर आत्मनिर्भर हो जाएंगे। तब कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों पर से कोयले के लिए पावर प्लांटों की निर्भरता कम हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड, अडानी पावर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.