रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 फरवरी तक कर दिया गया है। समारोह में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 18-20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिनकी स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिलिट और डीएससी परीक्षा के परीक्षाफल का प्रकाशन 1 फरवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच हुआ है, वे 38वें दीक्षांत में उपाधि प्रमाण पत्र के लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट- https://ranchiuniversity.ac.in पर एग्जामिनेशन पोर्टल पर 38वां दीक्षांत समारोह-2025, पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.