नई दिल्ली, फरवरी 6 -- NSE Q3 Results: चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरकर 2,408 करोड़ रुपये रह गया है। एनएसई ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,834 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय नौ प्रतिशत घटकर 4,395 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,807 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर एनएसई का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़ा, जबकि उसकी कुल आय में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। बता दें कि एनएसई का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के प्रस्ताव पर बाजार नियामक सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन व...