उरई, फरवरी 9 -- कालपी। खानकाह दरगाह में गुरुवार को मौलाना सैयद ग्यासुद्दीन मियां ने झंडा फहरा कर 376वें सालाना उर्स आलिया मोहम्मदिया का शुभारम्भ करेंगे। उसमाजसेवी तसलीम ख़ान समेत अकीदतमंदों के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक और दरगाह इंतजामिया कमेटी के सेकेट्री सैयद सिबतैन हैदर ने कहा कि कालपी के राजेपुरा स्थित दरगाह खानकाह मोहम्मदिया में 12,13 व 14 फरवरी को सालाना उर्स मुहम्मदी का आयोजन होगा। 12 फरवरी को धार्मिक विद्वानों की मौजूदगी में झंडा रोहण होगा। बताया दरगाह के परिसर में 12 फरवरी की रात में आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 13 फरवरी को कालपी नगर की सड़कों से पूरी शानओ शौकत से जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा उसमें शिरकत करने के लिए दूर दराज से जायरीन तथा अकीदतमंद पधारेंगे। रात में आयोजित जलसे में त...