बदायूं, जनवरी 30 -- बिसौली, संवाददाता। एसआईआर अभियान के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी, उनके लिए तहसील सभागार में सुनवाई प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा बिसौली में 37 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद अब वे अपने बयान दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराने तहसील पहुंच रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने एसआईआर अभियान के तहत राधेश्याम, सावित्री देवी, सविता यादव, बतासो, मनोज, भगवानश्री, बिजनेस, पिंकू, राजकुमारी, अंजलि, बबलू कुमार, नन्हीं देवी, प्रेमवती, रोहिणी, विमला देवी, मीना देवी, सुनीता, प्रेमा देवी, सोमवती आदि के गणना प्रपत्रों को डिजिटिलाइज करने के साथ-साथ पोर्टल पर उनकी मैपिंग कराई गई। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। नोटिस के बाद आने वाले...