जहानाबाद, नवम्बर 26 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस टीम ने 37 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है सदर थानाध्यक्ष दरबार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोन दियारा पिपरा बंगाल के समीप से देसी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम सुनीता देवी पिपरा बंगला की रहने वाली है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद देसी शराब के मामले में महिला पर केस दर्ज किया गया है एवं जेल भेजा गया है। साथ ही महिला से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। उसी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है ताकि शराब कारोबार में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...