साहिबगंज, दिसम्बर 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को एनएफएसएनएम योजना के तहत आईपीएल 220 क्रमिक फसल योजना के तहत मसूर की उन्नत किस्म के बीज का वितरण सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में किया गया। मौके पर पंचायत अंतर्गत सैदपुर के 37 किसानों को उन्नत और उच्च उत्पादकता वाली बीज प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को बेहतर कृषि तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना। जिससे वे अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। साथ ही किसानों को बीज बोने की वैज्ञानिक विधियों, फसल प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और कीट-रोग नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर कृषक मित्र दिलीप मंडल, सागर मंडल सहित किसानों उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.