कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपदीय पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया। बैठक में अधिशासी अभियंता, जलनिगम द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की वर्तमान कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम ने परियोजनाओं से संबंधित समस्त आंकड़ों, प्रगति स्तर, बाधाओं और शेष कार्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यदायी संस्थाएं समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करे एवं पेयजल उपलब्धता में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जनता के जीवन से सीधा जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसके लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर आमजन प्रभावित होते हैं,कार्य प्रगति में तेजी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.