प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। बीएसएनएल फ्रीडम प्लान के तहत प्रयागराज और कौशाम्बी के 36 हजार उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल अपनाया है। वहीं, चार हजार उपभोक्ताओं ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट कराया है। बीएसएनएल की ओर से अगस्त से दिसंबर 2025 तक यह योजना चलाई थी। योजना की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विभाग ने इसकी तिथि 30 जनवरी तक बढ़ा दी है। डिजिटल इंडिया के तहत विभाग की ओर से लोगों को जोड़ने के लिए सिम की कीमत मात्र एक रुपये निर्धारित की हुई है। जिसमें दो जीबी डाटा नियमित और 30 दिनों के लिए असीमित वॉइस कॉलिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रयागराज बीएसएनएल प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा में संपर्क कर सिम को प्राप्त कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.