भदोही, जनवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले के किसान सरकार को धान बेचने के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। अब तक मात्र क्रय केंद्रों पर 13 हजार एमटी धान ही पहुंचा है। विभागीय अफसरों की गुहार के बाद भी अन्नदाता आगे नहीं आ रहे। उसका कारण विभागीय जांच पड़ताल समेत अन्य समस्याएं हैं। बता दें कि जिले में अब तक 37 क्रय केंद्रों को खोला जा चुका है। अफसर अन्नदाताओं को तमाम सुविधाएं देने की बात कर रहे हैं। लेकिन उनका रुझान केंद्रों की ओर नहीं आ रहा है। कालीन नगरी में इस साल सरकार ने 35 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा है। मानसून के समय से ही धान खरीद की तैयारियों को लेकर अफसरों ने पसीना बहाने का काम किया था। लेकिन परिणाम मन माफिक नहीं आया है। अभी तक 74 सौ किसानों ने धान बेचने को अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें 36 सौ ने 13 हजार एमटी धान सरकार को बेचने का काम...