मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- मीरापुर में 13 फरवरी को शुद्धिकरण कर जागृत किये गए 600 वर्ष पुराने श्री मनकेश्वर महादेव मन्दिर में 36 वर्षों बाद होली पर पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। और श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली।इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। और भगवान के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने दुल्हेंडी पर मंदिर में पूजा के बाद रंग खेलने की शुरुआत करने की घोषणा की।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल भी तैनात रहा। पिछले 36 वर्षों से मीरापुर के मुस्लिम बाहुल्य मौहल्ले में वीरान पड़े श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर को बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने गत 13 फरवरी को सैकड़ो हिन्दू समाज के लोगों के साथ पूजा-अर्चना व हवन कर जागृत किया था।जिसके बाद महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशाल स्तर पर भगवान भोलेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.