मैनपुरी, जनवरी 31 -- करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम भांती में 36 साल बाद धारा 20 का प्रकाशन कर दिया गया है। गांव के शब्दों में कहे तो इस गांव में चकबंदी के पर्चे बांट दिए गए। एडीएम श्याम लता आनंद ने इसके लिए व्यक्तिगत प्रयास किए और ग्रामीणों की लंबित चकबंदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बड़ी कोशिश की। चकबंदी के तहत धारा 20 का प्रकाशन होने के बाद अब ग्रामीणों से इस संबंध में आपत्तियां मांगी जा रही हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसी वर्ष धारा 52 का प्रकाशन करके चकबंदी की प्रक्रिया पूरी करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम भांती में वर्ष 1990 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी। इस प्रक्रिया के तहत समितियों का गठन हुआ, चक काटे गए, मालियत की कार्रवाई करवाई गई। इस पूरी प्रक्रिया में लंबा वक्त लग गया। एडीएम श्याम ल...