बांका, फरवरी 21 -- बांका, वरीय संवाददाता। 21 फरवरी 2026 को बांका जिला अपना 36वां स्थापना दिवस मना रहा है। 21 फरवरी 1991 को जब इसे भागलपुर से अलग कर जिला का दर्जा दिया गया था, तब यह एक अनुमंडल मुख्यालय भर था। सीमित संसाधनों और बुनियादी ढांचे के साथ शुरू हुआ यह सफर आज विकास की नई इबारत लिख चुका है। पर्यटन के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय पहचान बनाई है। आस्था, इतिहास और प्रकृति के संगम मंदार पर्वत का समग्र विकास, रोपवे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने इसे राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित किया है। वहीं ओढ़नी डैम भी एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में लोगों को आकर्षित कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बांका ने लंबी छलांग लगाई है। कभी यहां मात्र एक डिग्री कॉलेज था, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था। आज जिले में इंजीनियरिंग कॉले...