कन्नौज, फरवरी 22 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में लोगों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर की खास बात यह रही कि 36 विभागों ने एक ही मंच पर स्टॉल लगाकर न केवल योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि पात्रों को मौके पर ही लाभ वितरित किए। कुल 126 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, डेमो चेक और अन्य सहायता प्रदान की गई। समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, श्रम, कृषि, पंचायतीराज, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जल जीवन मिशन, परिवहन, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, बैंकिंग, कौशल विकास, मत्स्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने लाभ वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश हरिप्रसाद, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस ...