हापुड़, अप्रैल 17 -- हापुड़। प्रदेश सरकार के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को 36 वाहनों के चालान कर आठ वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि यातायात प्रभारी छवि राम के साथ बुधवार को अपंजीकृत ,बिना नंबर प्लेट,कर बकाए, फिटनेस समाप्त , नाबालिग द्वारा संचालित ई रिक्शा/ऑटो टेम्पो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान अंबेडकर तिराहा ,तहसील चौराहा, एवं जनपद के अन्य स्थानों चलाया गया। चालकों को सचेत किया गया कि वैध प्रपत्रों के साथ ही संचालन करें। उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे माह अनवरत रूप में जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि ऐसे ई रिक्शा जिनका पंजीयन नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.