मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर और सिवाईपट्टी पुलिस ने अलग-अलग अभियान चला कर 36 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। मीनापुर पुलिस ने गुरुवार को मुस्तफागंज से आठ लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। तस्कर भागने में सफल हो गया। थाना अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब खेत में जलावन से ढ़क कर रखी गई थी। पुलिस ने उत्पाद प्रभारी सूरज कुमार देवा के बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है। उधर, सिवाईपट्टी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करचौलिया से 28 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर मंजू देवी और देवेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि दरोगा मनोज कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...