आगरा, फरवरी 23 -- उत्तर विधानसभा की विधायक निधि से दयालबाग में कराए जा रहे विकास कार्यों का सोमवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की उपस्थिति में शिलान्यास किया गया। करीब 24 लाख रुपये की लागत से जयरामबाग कॉलोनी की कच्ची सड़क का मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर ने और बल्केश्वर मंडल में 12 लाख रुपये की लागत से कमला नगर कर्मयोगी कॉलोनी के जीर्ण-शीर्ण पार्क का शिलान्यास मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र ने किया। इस अवसर पर पार्षद भरत शर्मा, विजय मोहन गुप्ता, अनिल पुरी, सौरभ लंबरदार, कंचन बंसल, पवन बंसल, सुरेश राव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.