बागेश्वर, जनवरी 28 -- बागेश्वर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया गया। स्वराज भवन में दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविरों का सफल आयोजन किया। इससे पहले 23 जनवरी को भी शिविर लगाया गया। बुधवार को सभी को प्रमाण पत्र जारी किए गए। पूर्व में आयोजित शिविर में ईएनटी (कान-नाक-गला) एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। शिविर में 247 पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनकी जांच के बाद 24 ईएनटी दिव्यांग प्रमाण पत्र, 57 ऑर्थोपेडिक दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए गए। बुधवार को आयोजित शिविर में 180 पंजीकरण प्राप्त हुए। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के पश्चात 14 नेत्र, 36 मानसिक तथा 20 ऑर्थोपेडिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में 14 में से 12 शिकायतों का समाधान बागेश्वर। जनपद में प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंच...