अलीगढ़, जनवरी 8 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली चण्डौस पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ताजपुर रोड पर रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध ईको कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक चण्डौस सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ताजपुर रोड पर एक ईको कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रुकवाकर जांच की गई तो कार में छिपाकर रखी गई 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान वाहन सवार दो व्यक्तियों की पहचान दिलशाद पुत्र इशाक तथा गोलू कुमार पुत्र जगपाल सिंह, निवासीगण गांव महगौरा, थाना पिसावा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में शराब की तस्करी किए...