कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 2538 मरीजों का इलाज किया। 20 गम्भीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस क्रम में सीएमओ ने स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी, बैसकांटी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर गौरा एवं गांधी नगर मंझनपुर का निरीक्षण किया। मेले में आने वाले मरीजों का इलाज करने के लिए 62 चिकित्साधिकारी व 153 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.