कौशाम्बी, जनवरी 11 -- रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले भर के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान आए 1315 मरीजों का उपचार करते हुए चिकित्सकों ने 18 गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वास्थ्य मेले की चिकित्सा व्यवस्था का सीएमओ समेत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जायजा लेते रहे। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देशानुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को लगाया गया था। इस क्रम में सीएमओ ने स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद, सेलरहा पश्चिम एवं मंझनपुर का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले भर की पीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.