महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम के उठापठक के बाद कड़ी धूप के कहर से बुधवार को लोग कुछ ज्यादा ही परेशान रहे। दोपहर में अत्यधिक कड़ी धूप के बीच लू चलने से लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। आग उगलती कड़ी धूप से लोगों की सांसत बढ़ती ही जा रही है। धूप की वजह से अधिकतम पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। पछुआ हवाओं ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। बुधवार को सूरज ने कुछ ज्यादा ही सितम ढाया। सुबह करीब नौ बजे तक तापमान कम होने से मौसम ने लोगों को अधिक परेशान नहीं किया। लेकिन जैसे ही दोपहर में तेज पछुआ हवा शुरू हुई लोगों की परेशानी बढ़ गई। दोपहर में शहर की सड़कें सुनसान हो गईं। महराजगंज शहर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर तो लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा पसर गया। पर शाम छह बजे के बाद खरीदारी को लेकर लोगों के बाहर निकलने पर शहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.