आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 36 घंटे में दबोच लिया। मानिकपुर पुलिया के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के मारूका माता मंदिर के समीप 31 दिसंबर की रात 24 वर्षीय अखिलेश सोनकर पुत्र संतोष को हमलावरों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय अखिलेश की मौत हो गई थी। अखिलेश के चचेरे भाई शुभम सोनकर पुत्र उदयभान सोनकर ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस फरार चल रहे हत्यारोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे मुखबिर की सूचना पर मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.