भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर 82 सीसीटीवी लगाए गए हैं। बावजूद ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के साथ छिनतई की घटना हो रही है। महज 36 घंटे के अंदर दो महिला के साथ सोने के चेन की और एक महिला के मोबाइल की छिनतई बदमाशों ने कर ली है। इस मामले में एक का भी खुलासा आरपीएफ और जीआरपी नहीं कर सकी है। सोमवार को किऊल से मालदा तक चलने वाली इंटरसिटी प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रुकी। ट्रेन में खिड़की के पास बैठी सबौर की प्रिया कुमारी का बदमाश ने गले से चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से रेलवे लाइन होकर कोचिंग यार्ड की ओर भाग गया। घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। जीआरपी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.