बेगुसराय, नवम्बर 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कैथ कोला नदी में बुधवार की सुबह करीब 55 वर्षीय कलेश्वर सहनी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह कैथ पंचायत के बरैठ गांव निवासी स्व. विष्णुदेव सहनी के पुत्र थे। वे तीन नवंबर की रात से गायब थे। उसका मोबाइल भी गायब पाया गया है। नाव पर उसका टॉर्च, शर्ट व चप्पल पड़ी थी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक का छोटा भाई सोगारथ सहनी ने बताया कि तीन नवंबर को नौ बजे रात तक कोला नदी में उसे नाव पर देखा गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह वह घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार इधर दो माह से वह कोला नदी में रखवाली करता था। उसके बाद परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी जलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.