मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- कस्बा के जसराना मार्ग पर स्थित सराफे की दो दुकानों में हुई सवा करोड़ के आभूषणों और नकदी की चोरी की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ग्रामीण राहुल मिठास के निर्देशन में कुरावली, औंछा पुलिस की तीन टीमें मंगलवार को भी पूरे दिन दौड़ लगाती रहीं, मगर कुछ खास हासिल नहीं हुआ। डॉग स्क्वायड, सर्विलांस सेल की टीमें भी अब तकि खाली हाथ हैं। इतनी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर चोर निकल गए, इसको लेकर कस्बे के लोगों में आक्रोश है। एसपी ने जिले के सभी थानों की पुलिस को चोरी की घटनाओं के मद्देनजर अलर्ट कर दिया है। कस्बा औंछा निवासी सराफ मनोज वर्मा और विपिन वर्मा की दुकानों से रविवार की रात चोरी की घटना हुई। विपिन वर्मा की दुकान से चोर 42 लाख से अधिक की तथा मनोज वर्मा की दुकान से चोर 75 लाख से अधिक ...