सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के थरुहट मुशहरी टोल से पश्चिम घोंघारी घाट पर मो. जमालउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मिस्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना के 36 घंटे के अंदर हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। बदमाशों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के नया गांव वार्ड 12 निवासी आनंद कुमार और बोखड़ा थाना क्षेत्र के उखड़ा वार्ड एक निवासी माधव कुमार के रूप में की गयी। इसकी जानकारी बोखड़ा थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी सह पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की शाम से मो. जमालुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मिस्टर अपने घर ...