बहराइच, मई 29 -- रुपईडीहा। रुपईडीहा से सटे क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा पर रुपईडीहा से स्मैक ले जाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नेपाली जिला बांके के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि जमुनहा के जवानों ने जांच के क्रम में नेपालगंज वुप महानगर पालिका वार्ड नं 21 निवासी कस्मिन सिंह ठकुरी व वार्ड नं 9 निवासी समीर खान के पास 9 ग्राम 1 सौ 40 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। ये लोग स्कूटर से नेपालगंज जा रहे थे। रात 8 बजे रुपईडीहा से पैदल जा रहे नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 8 निवासी 24 वर्षीय शरीफ कबड़िया को जांच के दौरान 27 ग्राम 4 सौ 30 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...