मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- मुरादाबाद। नगर निगम आवारा कुत्तों और पशुओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। गुरुवार को महानगर के 70 वार्डों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 36 कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की। सभी को नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भिजवाया गया। इसके अलावा दो आवारा पशुओं को भी पकड़कर कान्हा गोशाला भिजवाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिस इलाके में आवारा कुत्ते से संबंधित शिकायत है वहां के लोग सीधे कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.