आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़,संवाददाता। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल 276 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 36 को अति संवेदनशील और 54 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो सके। जिले में हाईस्कूल,इंटरमीडिएट की परीक्षा में 169889 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल में 83628 परीक्षार्थियों में 43114 बालक और 40511 बालिकाएं हैं। वही इंटरमीडिएट में 86258 परीक्षार्थियों में बालक 44349 और 41909 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.