नई दिल्ली, जुलाई 31 -- HEG shares: एचईजी लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 17% तक चढ़ गए और 622 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। इसका पिछला बंद प्राइस 533.80 रुपये था। शेयरों में इस तेजी के पीछे कंपनी के जून तिमाही के नतीजे हैं। दरअसल, जून तिमाही में परिचालन से कंपनी की आय पिछले वर्ष के Rs.571.5 करोड़ से 8% बढ़कर Rs.616.93 करोड़ हो गई। एचईजी ने Rs.104.8 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के Rs.23.04 करोड़ से 355% अधिक है। क्या है डिटेल HEG के मार्जिन में सुधार हो रहा है, जैसा कि कंपनी ने पहले अनुमान लगाया था। इसका मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि के 6.8% से बढ़कर 17.1% हो गया। पहली तिमाही में अन्य खर्च पिछले वर्ष के Rs.148.77 करोड़ से 14% घटकर Rs.128.4 करोड़ हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.