मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। पुलिस विभाग की ओर से अवैध वाहन और सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 21 फरवरी से दो दिनों तक चले अभियान में कुल 92 स्थानों पर चेकिंग की गई। 1754 वाहनों को चेक किया गया। अनियमितिता पाए जाने पर 354 वाहनों का चालान चार वाहनों को सीज करते हुए 4,30,500 रूपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 71 स्थानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...