शामली, फरवरी 6 -- थानाभवन। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 354 मतदाताओं पर एस आई आर नोटिस आ गए हैं। क्योंकि 1499 मतदाताओं की सूची से 1145 मतदाताओं को ही ऑनलाइन सूची में प्रदर्शित किया गया है। जिसके कारण 354 मतदाता अपने मतों के अधिकार से वंचित रह सकते हैं। अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं है। थाना भवन विधानसभा 396 और भाग संख्या 152 पर एसआईआर सूची में 1499 मतदाताओं की सूची है। जिनमें से ऑनलाइन मैपिंग केवल 1144 मतदाताओं को ही किया गया है। 2003 की एस आई आर सूची को ऑनलाइन प्रदर्शित करते हुए केवल 1144 मतदाताओं को मैपिंग करने के कारण बाकी बचे 354 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। सभासदों का कहना है कि इस बात की शिकायत मौखिक एवं लिखित जिला अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को की जा चुकी है। उनका...