मुंगेर, फरवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के भलार गांव में श्री श्री 108 नर्मदेश्वर महादेव व माता पार्वती की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। शुभ अवसर पर 351 कन्याएं, महिलाएं व युवक भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा भलार गांव से प्रारंभ होकर दशरथपुर, इटावा, पचरुखी होते हुए पुनः भलार पहुंची। यात्रा मार्ग में श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा। शनिवार को पंचांग पीठ पूजन, प्रायश्चित, वास्तु पूजन, जलाधिवास, लिंगतोभद्र, ग्रह पीठ, रुद्र योगिनी पीठ व आवाहित देव पूजन सहित नगर-परिक्रमा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सभी अनुष्ठान संपन्न हुए। रविवार को आवाहित ...