निज संवाददाता, दिसम्बर 17 -- बिहार के नालंदा जिले में मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने महज 3500 रुपये के लिए अपनी मां की देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करायपरसुराय थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव की है। मृतका की पहचान 48 वर्षीय मुन्नी देवी महतो के रूप में हुई है। मां की हत्या का आरोपी बेटा नाबालिग है। वारदात के बाद वह हथियार लेकर घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता की भी कुछ साल पहले हत्या हुई थी, जिस मामले में मां को जेल जाना पड़ा था। घटना की सूचना पाकर हिलसा डीएसपी शैलजा एवं थानाध्यक्ष रणविजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी बेटा नशा करने का आदी है। नाबालिग बेटे ने किसी ...